पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा 10 वे दल के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों को जूस पिलाकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ‌ यात्रियों ने प्रातः शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।

पिथौरागढ़ l पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा 10 वे दल के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों को जूस पिलाकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ‌ यात्रियों ने प्रातः शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।
दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। यात्रियों को कालापानी, नाभीढांग व जौलिगकौग में पौधारोपण हेतु पौधे दिए।
यात्रियों ने कहा कि वह हिमालय क्षेत्र में पौधा रोपण भी करेंगे वहां पड़े हुए कूड़े का निस्तारण भी करेंगे ‌।साथ ही यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज नवें आदि कैलाश यात्रियों के द्वारा जौलिंगकोंग में पौधारोपण किया गया। आदि कैलाश दसवें यात्री दल में 17 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement