गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी को प्रथम स्थान मिलने पर कुमाऊं विद्यालय शिक्षक संघ ने खुशी व्यक्त की

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त की है तथा सभी उत्तराखंड वासियो को बधाई दी है ।कूटा ने अंडर 19 वर्ल्ड कप क्रिकेट महिला टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है ।
कूटा ने नगर पालिका परिषद नैनीताल के युवा सभासद राजू टांक के निधन होने पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि दी है। कूटा ने पिछले कुछ समय में हृदय घात से होने वाले आकस्मिक निधन पर चिंता व्यक्त की है तथा युवाओं को अपना ध्यान रहने की अपील की है।
कूटा की तरफ से प्रो.ललित तिवारी अध्यक्ष , डॉ.नीलू लोधियाल उपाध्यक्ष, डॉ.विजय कुमार महासचिव , डॉ.संतोष कुमार उपसचिव , डॉ.दीपिका गोस्वामी , डॉ.सीमा चौहान, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.दीपाक्षी जोशी, डॉ.उमंग सैनी, डॉ.अनिल बिष्ट डॉक्टर पैनी जोशी ,डॉक्टर दीपिका पंत डॉक्टर रितेश साह डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ,डॉक्टर युगल जोशी इत्यादि ने शोक व्यक्त किया है।