राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नैनीताल । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि “आज के बदलते जीवन परिवेश में योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। योग हमें शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच प्रदान करता है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है।”

यह भी पढ़ें 👉  नहीं चला पत्थर मारने वालों का पता, क्षेत्र में पुलिस लगाएगी सीसीटीवी कैमरे

उन्होंने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” का उल्लेख करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान बनाता है तथा समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सरिता आर्या ने जिला निर्वाचन कार्यालय को लेकर फैली भ्रांतियों पर ली प्रशासन से जानकारी

राज्यपाल ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad