शराबी युवक ने सड़क पर काटा हंगामा फिर गया जेल:::

नैनीताल:::: तल्लीताल क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त युवक ने सड़क पर काटा खूब हंगामा। पुलिस ने 151एक्ट के तहत कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात तल्लीताल स्थित पायल होटल के समीप एक व्यक्ति आते जाते लोगों से अभद्रता कर रहा था, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस कर्मी जब मौके पर पहुंचे तो नशे में धूत युवक पुलिस से भिड़ गया। जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले आई। वही एसओ तल्लीताल रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि चार्टन लॉज निवासी मो. रफी का मेडिकल कर शांति भंग करने पर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से युवक को जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad