शुक्रवार को एक कैंप का सफल आयोजन किया गया

नैनीताल । उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं म जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशानुसार आ 8 मई 2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा विश्व रेड क्रॉस डे के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के सहयोग से मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की जांच जैसे ब्लड शुगर लेवल, हीमोग्लोबिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर किए गए और साथ ही विद्यालय की 300 से अधिक बालिकाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉक्टर कल्पना एवं अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉक्टर प्रज्ञा एवं उनकी टीम द्वारा बालिकाओं से उनके स्वास्थ्य के संबंध में बातचीत कर उन्हें विस्तृत जानकारी दी।
आज के कार्यक्रम में सचिव महोदया द्वारा विभिन्न आवश्यक विषयों जैसे पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी अधिनियम के साथ नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं विधिक जानकारी दी। साथ ही विश्व रेड क्रॉस डे के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और उपस्थित प्रतिभागियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया। यह भी बताया कि यह दिन हमे करुणा, सेवा और मानवता के प्रति एकजुट होने के लिए प्रेरणा देता है।
कैंप में पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर सिंह रावत ने अपने विशेष सहयोग दिया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई द्वारा कैंप के आयोजन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून और ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज को धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यापिका जया यादव एवं अन्य शिक्षिकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया और विद्यालय की कुल 300 बालिकाएं इस मेडिकल कैंप से लाभान्वित हुए।


( सीमा डुँगराकोटी )
सचिव

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटक यातायात नियमों का अनुपालन करने के साथ ही स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का अवश्य सम्मान करें जिलाधिकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
देहरादून

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad