मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

नैनीताल । मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में स्वतंत्रता सेनानी मोहन लाल साह की पुण्य स्मृति में विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में हाई कोर्ट के न्यायाधीश आशिष नैथानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा साह द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया और विद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, नृत्य नाटिका, बाल डांस, बलूची फ्यूजन डांस,स्केट बैले डांस हिंदी नाटक संस्कार अंग्रेजी नाटक फ्लावर गर्ल्स ,सेमी क्लासिक डांस अंग्रेज़ी समूह गान शैक्षिक लघु नाटक आदि सांस्कृतिक
कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका ‘कृष्ण राधा जिसे दर्शको ने खूब सराहा। विद्यालय द्वारा छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के चैयरमैन पद्मश्री अनूप साह मैनेजर विनय साह आलोक साह . ग्रुप कैप्टन अच्युत डे , भारत लाल साह , सुनील साह, हेमन्त बिष्ट श्रीमती मीता साह ,श्रीमती विनीता शौरी , श्रीमती गीता साह ,श्रीमती गीता पांडे श्रीमती लता पांडे. पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता साह प्रधानाचार्य बिरला विद्या मंदिर अनिल शर्मा ,अखिल साह आदिगणमान्य अतिथि उपस्थित थे ।कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के मैनेजर विनय साह जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा साह जी द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति के लिए आभार जताया गया ।