लिटिल आइंस्टीन क्विज प्रतियोगिता 2026 में सेंट कबीर एकेडमी ने मारी बाजी


देहरादून। द हैरिटेज स्कूल में आज ज्ञान, तर्क और बौद्धिक कौशल का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस दौरान लिटिल आइंस्टीन क्विज प्रतियोगिता द्वितीय अंतर विद्यालय सामान्य ज्ञान एवं गणित क्विज 2026 में जहां नन्हे आइंस्टीनों ने अपनी प्रतिभा से सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। वहीं इस अवसर पर सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए सेंट कबीर एकेडमी ने पहला स्थान हासिल कर ट्राफी अपने नाम की।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के सभागार में क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्णिमा सोलोमन, विद्यालय की काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, जूनियर समन्वयक सारिका जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र वत्सला थापा और हर्षित रौतेला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने मुख्य अतिथि का परिचय सभा से कराया। प्रतियोगिता में दून के 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों सेंट जूड्स, दून ब्लॉसम्स, ग्राफिक एरा ग्लोबल, द आर्यन स्कूल, द हैरिटेज स्कूल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, सन वैली स्कूल, राजा राम मोहन राय एकेडमी, माउंट फोर्ट एकेडमी, दून कैम्ब्रिज स्कूल, न्यू दून ब्लॉसम स्कूल, द आर्यन स्कूल, सेंट जूड्स, दून ब्लॉसम स्कूल, दून प्रेसीडेंसी ने शिरकत की।
वहीं क्विज को तीन चुनौतीपूर्ण चरणों में बाँटा गया था जिसमें प्रश्न-उत्तर दौर, सामान्य ज्ञान की गहराई का परीक्षण, त्वरित प्रश्नोत्तर (रैपिड फायर)रू समय के विरुद्ध दिमाग की रफ्तार, दृश्य दौर विजुअल राउंड तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता की परीक्षा के अंतर्गत नन्हें छात्र छात्राओं ने बड़ी ही आसानी से प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस दौरान कांटे की टक्कर के बाद सेंट कबीर एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को नकद उपहार, प्रमाण पत्र और प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्रदान की गई। अन्य प्रतिभागियों और उनके साथ आए मार्गदर्शक शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्णिमा सोलोमन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम वर्क की भावना जगाती हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता रही, बल्कि ज्ञान के उत्सव में बदल गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की जमकर तारीफ की ओर कहा कि सभी शानदार जवाब दिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम का समापन सुश्री अंशिका घई के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, सारिका जैन सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।