सी०आ०एस०टी० इण्टर कालेज नैनीताल के पूर्व प्रबन्धक स्व० चन्द्र लाल साह ठुलपरिया के 101 जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

नैनीताल l सी०आ०एस०टी० इण्टर कालेज नैनीताल के पूर्व प्रबन्धक स्व० चन्द्र लाल साह ठुलपरिया के 101 जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मोहन लाल साह तथा विशिष्ठ अतिधि श्री महेश लाल साह के साथ दिनेश लाल साह, विनय साह डा० नारायण सिंह जंतवाल, महेन्द्र पाल आदि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। प्रबन्धक अनूप साह द्वारा अतिथियों का स्वागत कर अपने पुराने स्मरण साझा किये तथा कहा कि छात्र अपनी हॉबी को अपना प्रोफेशन बनाकर उपलब्धियों को प्राप्त कर सकते हैं। प्रबन्धक द्वारा अपने परिवार की ओर से विद्यालय को रु-5 लाख की धनराशि दान स्वरुप प्रदान की। ततपश्चात श्री राजीव लोचन साह द्वारा अपने सम्बोधन में बुज्यु को सामाजिक चेतना का प्रतीक बताते हुये कहा कि उन्होंने अपने समय से कहीं आगे की सोच रखकर समाज तथा छात्रों के हित में कई कार्य किये। उन्होंने पर्वतारोहण के लिये घर घर जाकर लोगों को जागरुक किया तथा फिल्म सोसाइटी के साथ साथ कई अन्य जन उपयोगी संस्थाओं की स्थापना की। इस अवसर पर मोहन लाल साह बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा एक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें विद्यालय की पुष्पा दरम्वाल, हेमा जोशी संगीत अध्यापिका भावना काण्डपाल ने सहयोग प्रदान किया। पर्यावरणविद विनोद पाण्डे ने कहा कि बुज्यू के साथ सम्पर्क में आने के कारण मेरा प्रकृति को देखने का नजरिया ही बदल गया। पूर्व विधायक डा० नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि बुज्यू जीवन के विभिन्न आयामो को समेटे हुवे व्यक्ति थे, जो इरादा करते थे, उसे पूरा करके ही मानते थे। इस अवसर पर इरशाद नजर खान पूर्व सासद महेन्द्र सिंह पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं विद्यालय के पूर्व छात्र जहूर आलम को राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत होने पर विद्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बुज्यू युगमंच के संस्थापक सदस्य रहें तथा हमेश रंगकर्म को प्रेरित करते थे। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मोहन लाल साह ने कहा कि स्व० चन्द्र लाल साह एक संस्थान थे तथा उन्होंने 1960 के आस पास रोजगार देने का कार्य सर्वप्रथम कॉमर्स विषय तथा टाईपिंग ,स्टेनोग्राफी खोल कर दिया। क्योंकि इस क्षेत्र में तब अपार सम्भावनायें हुआ करती थी। आर्थिक रुप से सम्पन्न होते हुवे भी वे मैन ऑफ करेक्टर थे तथा समाज के प्रति अपना योगदान हमेशा दिया करते थे। इस अवसर पर मोबाइल फोटोग्रॉफी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिनमें सांत्वना प्रथम दिव्यांशु भट्ट सैनिक स्कूल, सांत्वना द्वितीय नम्रता चन्द्रा बालिका स्कूल, तृतीय- दिशा कत्यूरा सैनिक स्कूल, द्वितीय- कमल कुमार निशान्त स्कूल, प्रथम विनीत कुमार सैनिक स्कूल, तथा निर्णायक श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट छायाकार, श्री हिमांशु जोशी एवं कल्याण सिंह सजवाण रहे। इस अवसर पर नर सिंह नारायण छात्रवृत्ति का वितरण नितिन सिंह बिष्ट कक्षा-10 रु0-5000/-2022-23. हर्षित रावत कक्षा-12 रु0-15000/-2022-23. आयुष आर्या रु०-5000/-2023-24, दिगम्बर कन्नौजिया कक्षा-12 रु0-20000/- 2023-24, धीरज कुमार रु०-1000/- लोकेश सिंह रु0-1000/- मोहित कुमार रु0-1000/- राहुल चन्द्र कुटलाकोटी रु0-1000/- उदय सिंह बिष्ट क०-1000/- सूरज आर्या रु0-1000/- को किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नागरिको श्रीमती कविता गंगोला, श्री प्रदीप मेहता, श्रीमती जीवन्ती भट्ट का सम्मान विद्यालय द्वारा किया गया। नेचर वॉक के दौरान सराहनीय कार्य के लिये कु० नंदा देवी साह, श्री अरशी अहमद एवं श्री संदीप सिंह सूद को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डे ने सभी का आभार प्रकट करते हुवे कार्यकम का समापन किया। कक्षा-10

Advertisement

इस अवसर पर सिद्धार्थ साह, दीपा साह, अल्का साह, प्रान्जल साह, बीना साह, राजेश साह, विनय साह, शैलेन्द्र साह, जगदीश बवाड़ी, अनित साह, तुसी साह, शैलेन्द्र चौधरी, ललित सिंह जीना, रितेश साह, राजेश कुमार, आशा रौतेला, राजेश लाल, गौरव भाकुनी, लीला जोशी, मनीष साह, तारा जोशी, गीता बिष्ट, अमित आदि उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन डा० सोबन सिंह बिष्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का अनिश्चितकालीन धरना आज 21वें दिन भी जारी रहा।
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement