आर.एस.एस. स्वयं सेवकों ने वन विहार का आनंद लिया


नैनीताल l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) केशव नगर के अंतर्गत वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें पर्यावरण एवं स्थानीय जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, मालदेवता से आगे नदी के किनारे लोगों की भीड़ को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया, नदी को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने के लिए सभी का साथ मिले ऐसा अभियान चलाया गया l
स्वामी एस चन्द्रा ने बताया की इस प्रकार के आयोजन प्रति वर्ष वन विहार के रूप में किया जाता है, जिससे स्वयंसेवकों को आपस में एक दूसरे को जोड़ने का तथा वन विहार के अंतर्गत वहां की प्रकृति से जुड़ने का एक बहुत अच्छा माध्यम बनता है, इस प्रकार के आयोजन सभी को करने चाहिए, वन विहार कार्यक्रम में केशव नगर संघचालक- दलबीर सिंह रावत, नगर सेवा प्रमुख- स्वामी एस चन्द्रा, व्यवस्था प्रमुख- विनोद ड़ालियान, नगर शारीरिक प्रमुख- संजय थापा, बस्ती प्रमुख- गोविंद गोसाई, परिवार प्रबोधन प्रमुख- प्रवीण गोसाई, सह शारीरिक प्रमुख- प्रदीप गुप्ता, केशव शाखा कार्यवाह- सुनील साहू, शक्ति शाखा कार्यवाह- राजेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ स्वयं सेवक- विजय धूसिया, ध्वज प्रमुख- शिवरतन, बस्ती प्रमुख- जीत सिंह नेगी, चिराग, आयुष, मोहन, बस्ती प्रमुख विकास कठेला, कमल, बद्रीश सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया तथा जल-जंगल, प्रकृति का आनंद लिया l

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की बेटी ने अमेरिका में फहराया परचम
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad