नगर पालिका परिषद भीमताल अन्तर्गत 12जून 2026 को पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया

नैनीताल क । कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह द्वारा की गई । कार्यक्रम के दौरान सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडेय द्वारा स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना के तहत मिलने वाले ऋण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड के विषय में बताया गया। साथ ही स्ट्रीट वेंडरों को स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा संचालित आठ अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक, आईडीबीआई बैंक, नैनीताल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी बैंक,के अधिकारीयो द्वारा प्रतिभाग कर बैंक द्वारा संचालित पीएम जीवन ज्योति योजना,पीएम सुरक्षा बीमा योजना, जन धन योजना की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मे पालिका के कर्मचारी व रेहड़ी पटरी व्यवसायी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नैनी महिला एवं बालविकास समिति सुखाताल द्वारा उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad