शनि मंदिर के जन्मोत्सव की तैयारी शुरू
नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर के जन्मोत्सव के मौके पर 16 में शनिवार को मंदिर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद्र जोशी ने बताया कि जन्मोत्सव के मौके पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शनि देव स्नान पंचांग कर्म शनि देव का स्नान पूजन तथा उसके बाद हवन सुंदरकांड किया जाएगा उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि 150 साल बात यह एक संयोग है कि उसी दिन शनि अमावस्या भी है । जन्मोत्सव की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है उन्होंने नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है l










