उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 867वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 867वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 867वे दिन विवाह समारोह को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए पिथौरागढ़ में दीप चंद्र चौधरी के पुत्र राज्यवर्धन व पुत्रवधू रंजीता ने माता-पिता की उपस्थिति में पौधारोपण किया।
राज्यवर्धन व रंजीता ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे ।दीप चंद्र चौधरी ने कहा कि अभियान से जुड़ते हुए प्रकृति संरक्षण का अवसर मिला। निर्मल चौधरी ने कहा कि पौधारोपण अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, कल्याण सिंह डिगारी मनोज ओझा सहित, जनता उपस्थित रही। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।













