खनश्यूं-गलनी में आयोजित वृहद किसान ऋण मेले में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया प्रतिभाग, किसानों को वितरित किए ब्याजरहित कृषि ऋण के चेक

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यूं-गलनी में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा आयोजित वृहद किसान ऋण मेला–2026 कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र के किसानों को ब्याजरहित कृषि ऋण के चेक वितरित किए तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

इस दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, कृषि कार्यों को बढ़ावा देना तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। ब्याजरहित कृषि ऋण से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में काफी मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुणे के प्रतिष्ठित स्कूल में इंटर्नशिप के बाद आईटीईपी के छात्रों को मिला रोजगार का अवसर

मंत्री कैड़ा ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ गांव के अंतिम छोर पर बैठे किसान तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की वास्तविक सार्थकता तभी है जब वह अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे" न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

कार्यक्रम में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह रैकूनी जी, को-ऑपरेटिव बैंक की ओखलकांडा डायरेक्टर श्रीमती दीपा नयाल जी, मंडल अध्यक्ष भीड़ापानी श्री नरेश नयाल जी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, कोपरेटिव बैंको से सचिव सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, किसान एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad