विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तल्लीताल पुलिस ने किया लोगों को जागरूक

नैनीताल l विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तल्लीताल पुलिस ने लोगों को जागरूक किया l धूम्रपान से होने वाले नुकसान से लोगों को जागरूक कराया किया गया साथ ही सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करने वाले लोगों का कोटपा की चालान बुक से 10 चालान भी काटे गए l नैनीताल के लोगों को पूर्व में भी कई अभियान चलाकर नैनीताल पुलिस द्वारा जागरूक किया जा चुका है जिस कारण बहुत कम लोग सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करते पाए जाते हैं और जो नहीं मानते उनका चालान किया जाता है l