मंगलवार को पंचायती राज विभाग ,आईसीडीएस विभाग, स्वास्थ्य विभाग की एक अहम बैठक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल में आयोजित की गई


नैनीताल । मंगलवार को पंचायती राज विभाग ,आईसीडीएस विभाग, स्वास्थ्य विभाग की एक अहम बैठक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल में आयोजित की गई जिसमें मुख्यत टीवी मुक्त भारत अभियान, संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात, किलकारी योजना,कृमि मुक्ति दिवस पर चर्चा की गई।
बैठक में डॉक्टर संजीव खर्कवाल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पंचायत राज एवं आईसीडीएस विभाग से अपेक्षा की गई की ग्रामों में घर पर हो रहे प्रश्नों की जटिलता के विषय में लोगों को अवश्य जागरूक किया जाए। ग्राम स्तर पर आयोजित बैठकों में ग्राम प्रधानों , ग्राम पंचायत सदस्यों के माध्यम से जानकारियां प्रदान करते हुए अस्पताल में हो रहे प्रसवों के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के विषय में बताया जाए।
दिनांक के 7 मई 2026 को समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ियों में आयोजित होने वाले कृमि मुक्ति दिवस के विषय में बताते हुए कहा गया कि एक व दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली एल्बेंडाजोल और तीन वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गली एल्बेंडाजोल की दी जानी है। जो बच्चे 7 मई 2026 को छूट जाते हैं उन बच्चों को माप अप डे 14 मई 2026 को यह गोलियां स्कूलों और आंगनबाड़ी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
डॉ राजेश ढ़करियाल डीoटीoओo नैनीताल द्वारा बैठक में अपेक्षा की गई की टीवी मुक्त अभियान के तहत लगाई जा रहे शिविरों में पूर्ण सहयोग करें , ग्रामों को टीवी मुक्त करने के लिये टीवी की स्क्रीनिंग, एक्स रे, बलगम जांच करने के लिए प्रेरित करें।
किलकारी कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभागीय समन्वय की बात को आगे बढ़ाते हुए मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक व पंकज तिवारी जिला डाटा मैनेजर द्वारा बैठक में चर्चा के दौरान बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित किलकारी कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए जनपद नैनीताल में विभागीय समन्वय की शुरुआत की गयी है। किलकारी कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीकृत फोन नंबर पर गर्भावस्था और नवजात बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह दी जाती है। किलकारी संदेश 1600403660 नंबर से आते हैं या पंजीकृत नंबर से 14423 डायल करके भी किलकारी के संदेश सुन सकते हैं।
इसी तारतम्य में जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने लाभार्थियों तक किलकारी सेवा की पहुंच बढाने के लिए पंचायती राज विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित करने की पहल की है।
जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ एच सी पंत के निर्देश पर संचालित इस बैठक के दौरान ACMO डॉ सजीव खर्कवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, कार्यक्रम अधिकारी किलकारी मनोज सिंह, पंचायती विभाग से पूजा मेहरा, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, पूर्णिमा जंतवाल, अवनीश डसीला, बसंत गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।