कारगिल विजय दिवस को उपलक्ष पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल द्वारा नैनी झील में दीप दान कर मनाया

नैनीताल l शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस को उपलक्ष पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल द्वारा नैनी झील में दीप दान कर मनाया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दीप दान कार्यक्रम में नैनीताल की सम्मानित विधायिका श्रीमती सरिता आर्या, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो एवं युवा मोर्चा की दृष्टि से मंडल प्रभारी नवीन पपोला, प्रदेश सह संयोजक भाजयुमो मोहित रौतेल,अरविंद पडियार, मनोज जोशी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आशु उपाध्याय, जिला मंत्री कमल रावत,जिला कार्यकारणी सदस्य आयुष भण्डारी,महामंत्री रितुल कुमार, आईटी संयोजक युवा मोर्चा वैभव जोशी, दीपक मेलकानी,अरुण कुमार, नितिन कार्की, निवर्तमान सभासद सागर आर्या, गजाला कमाल, कमलेश डोंडियाल, हरीश राणा, पंकज भट्ट, भावेश सोंटियाल, राहुल नेगी, पार्थ साह, गौरव साह, सैलू बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement