21 अक्टूबर को कांग्रेस जन आक्रोश रैली निकालेगी

नैनीताल। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल मैं 21 अक्टूबर (सोमवार) को नैनीताल में होने वाली जन आक्रोश रैली के रूपरेखा के बारे में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।
बैठक में तय किया गया कि जन आक्रोश रैली की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी करन मेहरा करेंगे और कहा कि तानाशाही अफसरशाही के विरुद्ध 21 अक्टूूबर को कार्यकर्ता नैनीताल के पंत पार्क मल्लीताल में जमा होंगे वहां से रैली निकाली जाएगी। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि उस दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से एक ज्ञापन सरकार को दिया जाएगा जिसमें रोजगार का मुद्दा स्थानीय मुद्दे होंगे। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल सपना डॉक्टर सरस्वती खेतवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका भुवन अधिकारी दयाल आर्य, पूर्व दर्जा मंत्री खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी प्रशांत जोशी, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad