नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन, पंत पार्क में फूंका पुतला


नैनीताल। नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल पंत पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और परीक्षा को पारदर्शी तरीके से दोबारा कराने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष शार्दुल नेगी ने कहा कि नीट परीक्षा में जिस तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं, उससे देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। उन्होंने इसे युवाओं के सपनों के साथ क्रूर खिलवाड़ करार दिया। विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार और नगर अध्यक्ष आयुष आर्या ने संयुक्त रूप से कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से मेधावी छात्रों का मनोबल टूट रहा है और सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन देशव्यापी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर अनुपम कबड़‌वाल, सभासद अंकित चंद्रा, धीरज बिष्ट, बंटू आर्य, पीके शर्मा, संजय कुमार संजू, अभिषेक कुमार, रोशन धामी, कमलेश, दिनेश चंद्र, आयुष आर्य आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त संयुक्त संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर से मिला।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad