केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
दिल्ली,सोमवार,4 मई 2026 केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आर्य समाज अशोक विहार फेज-1, दिल्ली के सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य की अध्यक्षता में सौल्लास संपन्न हुई।
बैठक में निश्चय हुआ कि आगामी ग्रीष्मावकाश में युवा पीढ़ी को मातृ-पितृ भक्त,ईश्वर भक्त व देश भक्त निर्माण करने का अभियान चलाया जाएगा।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आज चरित्रवान,संस्कारित, सुसंस्कारित युवाओं का निर्माण करना हमारी प्राथमिकता रहेगी।आज वृद्धाश्रम खुल रहे हैं यह चिंता का प्रश्न है कि नई पीढ़ी में माँ बाप की सेवा भावना में कमी आयी है।उन्होंने विशाल आर्य युवा चरित्र निर्माण शिविर शनिवार,30 मई से
शनिवार 6 जून 2026 तक एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-44, नोएडा में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के 200 युवक लिए जायेंगे उन्हें योगासन,दंड बैठक, लाठी,जुडो कराटे,बॉक्सिंग व आत्म रक्षा शिक्षण दिया जायेगा व वैदिक संस्कृति की जानकारी दी जायेगी।शिक्षाविद डा. अमिता चौहान वा डा. अशोक कुमार चौहान के सानिध्य में यह शिविर चलेगा।इसके साथ ही देश के विभिन्न स्थानों पर भी शिविर लगेंगे व युवा संस्कार अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि गाजियाबाद से 50 युवक सम्मिलित होंगे व सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक का कुशल संचालन राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई ने करते हुए सबसे सहयोग की अपील की।
राष्ट्रीय संघठन मंत्री सौरभ गुप्ता गाजियाबाद ने बताया कि परिषद क़ो कार्य करते हुए 48 वर्ष होने जा रहे हैं।
प्रमुख रूप से सुरेश आर्य,त्रिलोक आर्य,यज्ञवीर चौहान, ओम सपरा,
आचार्य गवेन्द्र शास्त्री, अरुण आर्य,अशोक जागिड़,योगेन्द्र शास्त्री गोपाल आर्य,संतोष शास्त्री,जीवन लाल आर्य,सतीश शास्त्री,राधा कांत शास्त्री,मोहित आर्य,जय आर्य आदि ने विचार व्यक्त किये।









