नारी सेवा समिति ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

नैनीताल l नारी सेवा समिति मल्लीताल की ओर से शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति निदेशालय उत्तराखंड के सहयोग से किया गया।
समिति की अध्यक्ष सरोज हर्ष ने बताया कि इस अवसर पर महिला होलियारों की ओर से कुमाऊँनी पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ढोल-मंजीरे की मधुर थाप पर महिलाओं ने पारंपरिक होली गाकर वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। जिसमें महिलाओं ने सिद्धि के दाता विघ्न विधाता, जल कैसे भरू यमुना गहरी, ठाडे रहियो नन्द के लाल आदि होली का गायन किया l इस दौरान लता, मुन्नी, बसंती, प्रनीता, दया, शोभा, शांति, रेखा, पूजा, हिमानी एवं ललिता आदि मौजूद रहे l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  शुक्रवार को विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय एवं संस्कृत विभाग, डी०एस०बी० परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परम्परा और शैवदर्शन” विषय पर एक गरिमामयी, ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली संगोष्ठी का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad