नैनीताल की ज्योति फर्त्याल ने रचा इतिहास, 50 किमी मैराथन में प्रथम स्थान
नैनीताल संवाददाता l नैनीताल की बेटी ज्योति फर्त्याल ने 5600 फीट की ऊंचाई पर स्थित माणा पास के पास बीते शनिवार को आयोजित 50 किलोमीटर ओपन मैराथन में प्रथम स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया।
तेज बारिश और खराब सड़क की चुनौतियों के बावजूद ज्योति ने सभी 200 प्रतिभागियों, जिनमें पुरुष धावक भी शामिल थे, को पीछे छोड़ते हुए ओवरऑल टॉप पोजीशन हासिल की। इंडियन आर्मी के सहयोग से आयोजित इस मैराथन में ज्योति ने न केवल महिला वर्ग बल्कि पुरुष वर्ग में भी रिकॉर्ड समय निकाला। इस प्रतियोगिता का आयोजन ‘सारंगम सोसायटी’ की ओर किया गया, जिसके मुख्य प्रायोजक ‘शॉप’ रहे। आयोजकों ने ज्योति को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। यह मैराथन ‘ओपन फॉर ऑल’ कैटेगरी में हुई थी। ज्योति की इस उपलब्धि पर पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बीच उनका यह प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।












