रविवार को पर्यटकों से गुलजार रहा नैनीताल
नैनीताल l नैनीताल में वीकेंड के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है l मौसम सुहावना होने के साथ ही यहां सैलानियों की आमद लगातार बढ़ी है l पंत पार्क में मदारी का खेल पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा है l
रविवार को वीकेंड के चलते खिली धूप में पर्यटक पंत पार्क में पेड़ की छांव में बैठे नजर आए l वीकेंड में सुबह से ही पर्यटकों का आगमन रहा रहा l वहीं खिली धूप में पर्यटक पंत पार्क में पेड़ की छांव में बैठे नजर आए, जहां मदारी का खेल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा l मैदानी क्षेत्रों में पढ़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने को पर्यटक पहाड़ों की ओर आ रहे हैं कुछ दिन पहाड़ों में विताकर वापस लौट रहे हैं मैदानी क्षेत्रों में जहां इन दोनों तापमान लगातार बढ़ रहा है l वही पहाड़ों में मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है सेनानी यहां पहुंच कर अपने को तरोताजा महसूस करता है जिसके चलते यहां पर्यटकों की संख्या में अब इजाफा होने लगा है l शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माल रोड, नैनी झील, केव गार्डन और स्नो व्यू पॉइंट, पंगोट, हिमालय दर्शन आदि में पर्यटकों की भारी चहल-पहल देखी जा रही है। सुबह से ही बदलो के नौकायन के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही l वहीं सुबह से ही किराए कश्मीरी और हिमाचली, कुमाऊनी ड्रेस में फोटो खींचने के लिए पर्यटकों की लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही l जहां एक ओर पर्यटकों से आगमन से शहर में रौनक छाई रही तो वहीं दूसरी ओर शहर की सड़के पर्यटकों के वाहनों से जाम से पटी रही l शहर की मालरोड, बायपास, बारा पत्थर और हिमालय दर्शन आदि पर्यटकों के वाहनों के जाम से पटी रही l शहर के पर्यटन स्थल जू में 2000 केव गार्डन 1100 व रोपवे में 650 से अधिक पर्यटक पहुंचे l होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार से शहर में बेहतर कारोबार हो रहा है l वीकेंड में शहर के 80 फीसदी होटल होमस्टे पैक है l











