नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 ने किया रक्तदान


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से बुधवार को डॉक्टर डे के अवसर पर राजकीय बीडी पांडे अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान किया l
शिविर का शुभारंभ क्लब की वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष गीता साह ने किया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्रौपदी गबर्याल ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में लेक सिटी वेलफेयर क्लब सबसे आगे है। रक्तदान महादान है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम की संयोजक दिव्या साह ने बताया कि रक्तदान के लिए 35 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 25 लोगों ने रक्तदान किया l इस दौरान क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक दिव्या साह, आभा साह, विनीता पांडे, रमा भट्ट, टुसी अनीत साह, रानी साह, तनु सिंग, ज्योति ढोंढियाल, रमा लोहनी, गीता साह, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, जिवंती भट्ट, जया वर्मा आदि मौजूद रहे।