नैनीताल एसपी डा. जगदीश ने जीता सबका दिल

नैनीताल: कैंची धाम में आयोजित मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में ऐसे भी अधिकारी तैनात रहे, जो एक पखवाड़े से तैयारी में जुटे थे। इसमें प्रमुख हैं एसपी नैनीताल डा जगदीश चंद्र। मेले की तैयारी से लेकर मेला समाप्ति के बाद भी श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए एसपी मेला क्षेत्र में ही मुस्तैद हैं। नैनीताल जिले में एसपी अपराध व यातायात पद पर तैनात जगदीश मिलनसार, मधुर व्यवहार होने के साथ ही पुलिस विभाग में लोकप्रिय हैं। वह जिले में पुलिस के संकटमोचक भी माने जाते हैं। कानून व्यवस्था का मामला हो या गंभीर अपराधों के अनावरण में हमेशा से उनकी अहम भूमिका रही है। जनता के साथ सीधा संवाद उनको अन्य अधिकारियों से अलग बनाता है। कैंची धाम मेले जैसे बड़े आयोजन में मेला तिथि से एक दिन पहले व 15 जून को व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ हीउन्होंने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी की निगरानी की और कमियां नजर आने पर संबंधित को मैसेज किए। श्रद्धालुओं संख्या अपडेट करने में भी भूमिका को सही तरीके से निभाया। कमिश्नर, आईजी ने भी एसपी से ही मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं के बारे में कमियां जानते हुए जरूरी कदम उठाए। स्थानीय लोगों ने भी एसपी के मधुर व्यवहार व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। मूल रूप से रामनगर निवासी डा. जगदीश को पुलिस कानूनों के साथ ही नियमावली सहित विभागीय प्रक्रियाओं का विशेषज्ञ माना जाता है।











