भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन हेतु योजना रचना बैठक संपन्न

नैनीताल । आगामी 30 नवंबर को आयोजित होने वाली जिला कार्यसमिति बैठक के सफल संचालन एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज नैनीताल क्लब में योजना रचना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने की तथा मंच संचालन मंडल महामंत्री हरीश राणा द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री शैलेंद्र बर्गली ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंच संचालन, अतिथि स्वागत, कार्यालय व्यवस्था, डेकोरेशन एवं मंच सज्जा, पंजीकरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए दायित्व निर्धारण किया।इस अवसर पर माननीय विधायक सरिता आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत, प्रदेश सह-संयोजक गोरखा प्रकोष्ठ श्याम सिंह शाही, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक रत्नेश, नैनीताल नगर मंडल प्रभारी मनोज भट्ट, मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, ज्योति ढोंडियाल, पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, मीरा बिष्ट, गजाला कमाल, विक्रम राठौर, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, मंडल महामंत्री हरीश राणा एवं कमल जोशी सहित विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत बेदी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मयंक पंत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रितुल कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन की तैयारी की और आगामी जिला कार्यसमिति बैठक को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सहभागिता सुनिश्चित की।












