उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 865वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 865वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 865वे दिन जन्मदिन को पौधारोपण से जोड़ते हुए दिनेश गुरु रानी ने अपने जन्मदिन पर अपनी माता लीलावती गुरु रानी व पुत्र हर्षित गुरु रानी के साथ डीडीहाट के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं जिन्होंने पौधारोपण अपनी माता और अपने पुत्र।।।तीन पीढियां एक साथ।।।के तहत किया।
लीलावती गुरु रानी ने कहा कि उनके पुत्र द्वारा पर्यावरण क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसमें वह भी सम्मिलित हैं।
हर्षित गुरु रानी ने कहा कि वह भी पौधारोपण अभियान से जोड़ रहे हैं। मंदिर कमेटी के पुजारी सुरेंद्र सिंह टोलिया ने कहा कि वह अब इन पौधों की देखे रेख करेंगे। कार्यक्रम में धीरज पानू उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मृणालिनी पांडेय ने भारत-रूस कला प्रदर्शनी में बढ़ाया उत्तराखंड का मानपद्मश्री शहनाज हुसैन ने पसंद कीं और खरीदीं मृणालिनीकी दो बड़ी पेंटिंग्स
Ad Ad Ad