मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मानित, जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
समारोह में मुख्य रूप से बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अलंकृता पांडे, दीक्षा जोशी, राफिया रफत और ख्वाइश हुसैन को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
इस दौरान प्रधानाचार्य अनुपमा साह ने घोषणा की कि विद्यालय प्रशासन इन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन मेधावियों को जल्द ही विशेष छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान की जाएगी, ताकि वे भविष्य में भी इसी तरह शैक्षणिक ऊंचाइयों को छू सकें।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  रेंज एसओटीएफ टीम व थाना वनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में महिला अभियुक्ता से 39.58 ग्राम स्मैक बरामद, ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को मिली एक और सफलता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad