कांग्रेस पार्टी से ममता जोशी ने ठोकी ताल

नैनीताल। तल्लीताल व्यापार मण्डल की उपाध्यक्ष ममता जोशी ने पालिकाध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि महिला जनरल सीट आने पर वह भी पालिकाध्यक्ष सीट के लिए दावेदारी करेंगी। उन्होंने कहा वह तल्लीताल व्यापार मण्डल में 6 सालों से उपाध्यक्ष रहीं हैं। ममता सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेती आई हैं। इसके अलावा वह गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं l वह पिछले काफी लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं। उन्होंने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि निकाय चुनाव में महिला जनरल सीट आती है तो उनके द्वारा भी पालिकाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के आह्वाहन पर कांग्रेस नगर महामंत्री संजय कुमार एवं कांग्रेस नगर महामंत्री सूरज पांडेय के नेतृत्व में प्रातः 11:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad