लॉयन्स क्लब देहरादून सेन्टेनियल द्वारा दिव्यांग परिवार को वाद्य यंत्र भेंट किए।

देहरादून । “लॉयन्स क्लब देहरादून सेन्टेनियल” ने एक ही परिवार के तीन दिव्यांगों को उनकी आजीविका चलाने के लिए लोक वाद्य यंत्र (एक ढोलक और एक हुड़का) भेंट किए।
सर्वश्री निर्मल अनुरागी, मुकेश अनुरागी और उनकी बहन अंजली अनुरागी तीनों ही जन्म से दृष्टि विहीन हैं और गढ़वाल में कोटद्वार से 37 किलोमीटर गुमखाल-सतपुली मार्ग पर एक गांव में रहते हैं और विभिन्न समारोह में गीत एवं वाद्य यंत्र बजाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। लॉयन विनोद कुमार बहुगुणा ने बताया कि एक दिन मोहन लाल नौटियाल ने इस परिवार के बारे में बताया। इस परिवार के पास कुछ वाद्य यंत्र तो थे, परन्तु ढोलक और हुड़का नहीं थे। बहुगुणा ने अपने क्लब के बोर्ड के सदस्यों की सहमति से उनको ये दो वाद्य यंत्र आजीविका चलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सहायक होने के लिए भेंट किए, जिससे ये परिवार और अच्छे से अपनी आजीविका कमा सके।
वाद्य यंत्र पाकर सर्वश्री निर्मल अनुरागी, मुकेश अनुरागी, अंजली अनुरागी बहुत खुश हुए तथा क्लब के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।











