कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदकः

नैनीताल । हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पादुर, चेन्नई, में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग(महिला) प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 57 किलोग्राम भार महिला वर्ग में कांस्य पदक जीत कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है
स अवसर पर कुलपति प्रो0 दीवान सिंह रावत जी ने पूरी टीम को बधाई दी है।
इनके अतिरिक्त कुल सचिव डॉक्टर मंगल सिंह, वित् नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक प्रोo नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र प्रोo संजय पंत, कुलानुशासक प्रोफ़ेसर एच एस बिष्ट, विज़िटिंग डायरेक्टर प्रो ललित तिवारी, कुलानुशासक मंडल,अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल तथा समस्त शिक्षको व समस्त कर्मचारियों, खिलाड़ियों द्वारा इस उपलब्धि पर बहुत हर्ष व्यक्त किया है।












