कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी (बी.सी. खंडूरी) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी (बी.सी. खंडूरी) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । कूटा ने कहा है कि पूर्व मुख्य मंत्री का जाना बहुत दुख की घड़ी है । वो अनुशासन प्रिय तथा प्रदेश के विकास में हमेशा तत्पर रहे ।मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी (बी.सी. खंडूरी) भारतीय सेना के एक जांबाज अधिकारी और उत्तराखंड के दिग्गज राजनेता रहे ।वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भी रहे। उनका निधन पर कूटा ने शोक व्यक्त किया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ रितेश साह ,डॉ सुषमा टम्टा सहित एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी की जोशी ,प्रॉफ उमा मेलकानिया ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ भावना पांडे ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा श्रद्धांजलि दी है ।









