कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने आज नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन दिया । कूटा ने मुख्यमंत्री से कहा कि संविदा प्राध्यापकों का वेतन यू जी सी नियमानुसार 57700 किया जाय । कूटा ने दस बारह की सेवा कर चुके कर्मचारियों एवं प्राध्यापकों को नियमित किए जाने हेतु कट ऑफ डेट 2026 की जाय। कूटा ने कूटा ने वरिष्ठ प्रोफेसर को ग्रेड 15 दिए जाने सहित 7 नंबर के भूस्खलन का कार्य हेतु बजट देने तथा शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का अनुरोध किया । पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री जी को पौधों के फ्लायर तथा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी , डॉ भुवन आर्य ,डॉ अनिल कपूर ,डॉ दीपक मेलकानी ,डॉ मोहित रौतेला आदि शामिल रहे