कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जी-जित्सु (महिला पुरूष) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास


नैनीताल । ये बड़े हर्ष का विषय है एल एन सी टी ई भोपाल में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जी-जित्सु (महिला पुरूष) प्रतियोगिता में 55 विश्वविद्यालयों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में कुमाऊ विश्वविद्यालय ने कुल 13 मेडल जीते। जिसमें सात स्वर्ण पाँच रजत तथा एक कांस्य पदक है।
विश्वविद्यालय ने पूरे भारत के 55 विश्वविद्यालयों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो राष्ट्रीय स्तर पर एक सराहनीय प्रदर्शन को दर्शाता और विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक दिन है।
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी, डॉo संतोष कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय की नव्या पांडे को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित 9वीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में नव्या ने 45 किलोग्राम भार वर्ग (सिंगल इवेंट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया खेल कोटे के तहत उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में दरोग़ा पद पर नौकरी दी थी।
माननीय कुलपति महोदय द्वारा इस वर्ष इस खेल को कुमाऊं विश्वविद्यालय में शामिल किया गया है जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो0 दीवान सिंह रावत जी ने पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई दी है।
इनके अतिरिक्त कुल सचिव डॉक्टर मंगल सिंह, वित् नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक प्रोo नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र प्रोo संजय पंत, कुलानुशासक प्रोफ़ेसर एच एस बिष्ट, विज़िटिंग डायरेक्टर प्रो ललित तिवारी, कुलानुशासक मंडल,अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल तथा समस्त शिक्षको व समस्त कर्मचारियों, खिलाड़ियों द्वारा इस उपलब्धि पर बहुत हर्ष व्यक्त किया है।