उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 640वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 640वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 640वे दिन पौधारोपण अभियान को विद्यालयों से जोड़ते हुए ।।मेरा पौधा।।मेरा परिवार।। कार्यक्रम के तहत आज राजकीय इंटर कालेज बगडीहाट राजकीय हाईस्कूल डयौडा, राजकीय इंटर कालेज झूलाघाट में छात्र-छात्राओं, गुरुजनों, अभिभावकों को दो-दो पौधे कुल 600पौधौ का वितरण किया। छात्र-छात्राओं गुरुजनों अभिभावकों द्वारा इन्हें अपने घर के परिसर में रोपित किया जाएगा एवं ब्रिक्ष बनने तक संरक्षण किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के तहत आज थल के बालेश्वर मन्दिर परिसर से हंसेश्वर मन्दिर व हंसेश्वर से तालेश्वर तक चले घर-घर पर्चा।। घर-घर चर्चा।। केतहत कार्यक्रम का समापन तालेश्वर मन्दिर परिसर में पौधा लगाकर किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि तीन दिन तक 500 किलोमीटर चले इस कार्यक्रम का समापन हो गया। गुरु रानी ने कहा कि जनता में उत्तराखंड क्रांति दल के पक्ष में उत्साह है। कार्यक्रम में नीरज जोशी, मदन पोखरिया, गोविंद सिंह रावत उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











