उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 673वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । पौधारोपण अभियान के 673वे दिन हर्षित गुरु रानी ने कैलाश यात्रा मार्ग में स्थित काला पानी में एक पौधा भोले बाबा के नाम के तहत मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। हर्षित गुरु रानी द्वारा पिछले वर्ष भी काला पानी मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया गया था। हर्षित गुरु रानी ने कहा कि वह अपने पिताजी की मुहिम से जुडकर पौधा रोपण करते रहते हैं। हर्षित गुरु रानी देश के प्रसिद्ध रियलिटी शो स्प्लिट्सविला मैं कार्य कर चुके हैं और वह प्रकृति व हिमालय से जुड़े कई ब्लॉक भी बना चुके हैं पौधारोपण कार्यक्रम में रोहित बाफिला, अंकितासांगवान, किशोर चंद,रजत बिष्ट, दिव्यांश कापडी, हर्षवर्धन कापड़ी, उपस्थित रहे।








