उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 701 वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 701 वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 701वे दिन डीडीहाट बंदरलीमा खिरचना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर व गंगनाथ मन्दिर परिसर में नित्य की भांति पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी चंचल सिंह खोलिया, नवीन सिंह खोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल,सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी और देवेंद्र उपस्थित रहे।











