उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 692वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 692वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 692वे दिन डीडीहाट बंदरलीमा खिरचना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया के नेतृत्व में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। चंचल सिंह खोलिया ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए उनके द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम में निरंजना गुरुरानी, देवेन्द्र, त्रिभुवन उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण जारी रहेगा।












