उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 675वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 675वे दिन भी जारी रहा।
उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कल 22 मई को डीडीहाट में प्रातः 10:00 बजे से व्योम रेस्टोरेंट में वचित राज्य आंदोलनकारियों व राज्य आंदोलनकारियों की बैठक होगी। बैठक के बाद उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में आंदोलनकारी जुलूस की शक्ल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे।।। पौधे के साथ ज्ञापन।।। कार्यक्रम के तहत उपजिलाधिकारी को पौधारोपण से जोड़ते हुए उनके माध्यम से मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि इसकी सूचना उपजिलाधिकारी डीडीहाट को पत्र के माध्यम से दे दी गई है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आंदोलनकारी डीडीहाट पहुंचे।
उत्तराखंड क्रांति के नेता गोविंद सिंह रावत ने कहा कि इस रैली के माध्यम से आंदोलनकारी अपनी बात शासन तक पहुंचाएंगे ।उन्होंने कहा कि रैली के बाद उत्तराखंड क्रांति दल विधानसभा डीडीहाट की भी एक बैठक आहूत की गई है। जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनील शाह, दीपचंद जोशी, दान सिंह कन्याल, दीवान सिंह मेहता ,शेर सिंह शाही, महिमन कन्याल पप्पू खोलिया ,कृष्ण सिंह खोलिया , राजू आदि आंदोलनकारी व्यापक संपर्क कर रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदरगुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, जनपद में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में अहम कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad