संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 294 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 294 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्वमें।।।।। देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।।।के तहत आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा गया।
नैनीताल में महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारीयों ने निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को पौधा देकर देहरादून में हुई सचिव पर्यटन से वार्ता में बनी सहमति के तहत मांग पत्र देकर उस पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें निगम प्रशासन से अपेक्षा की गई की एक सप्ताह के भीतर उक्त मांगों का निस्तारण होगा। जिसमें निगम के प्रबंध निदेशक ने आस्वस्थ किया कि निगम स्तर की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। वही पदाधिकारीयों ने निगम के महाप्रबंधक विजय कुमार शुक्ल से भी वार्ता की साथ ही महासंघ के पदाधिकारीयों ने निगम मुख्यालय में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों के संबंध में अब तक की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया। निगम प्रबंधन से वार्ता व गेट मीटिंग में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका दीपक पांडे रामूपंत संतोष पन्त मंजूल सनवाल अमर शाह गंगोत्री बिष्ट अंजू गुप्ता मानवेंद्र जतिन कुमार विक्रम शाहशामिल रहे।