अधिवक्ताओं को दी पोस्ट ऑफिस की पीआईएल योजना की जानकारी


नैनीताल l प्रधान डाक घर नैनीताल की ओर से हाईकोर्ट सभागार में भारतीय डाकघर की सेविंग और अन्य योजनों की जानकारी के लिए शिविर आयोजित किया गया l जिसमें अधिवक्ताओं की डाकघर की पीआईएल योजनाओं की जानकारी दी गई l
बुधवार को हाईकार्ट में आयोजित शिविर में डाकघर के प्रधान डाकपाल इंद्रकुमार दास ने अधिवक्ताओं को डाकघर की पीआईएल पॉलिसी और सेविंग सुविधाओं की जानकारी दी l उन्होंने बताया डाक जीवन बीमा पीआईएल भारत सरकार की ओर से समर्थित एक सुरक्षित और कम प्रीमियम वाली बीमा योजना है l जो उच्च बोनस, कर-मुक्त परिपक्वता (धारा 10 (10डी), और 80सी के तहत आयकर छूट प्रदान करती है। यह 1884 से चालू है और सरकारी कर्मचारियों, पेशेवरों, और अब व्यापक श्रेणी के व्यक्तियों के लिए ऋण और सरेंडर जैसी सुविधाओं के साथ बेहतरीन रिटर्न सुनिश्चित करती है। पीएलआई बाजार में सबसे कम प्रीमियम दरें प्रदान करती है l जबकि प्रति 1,000 रूपये की बीमा राशि पर बोनस की दर बहुत अधिक (उदाहरण के लिए, 52 रुपये तक) होती है। पोस्ट ऑफिस एक सरकारी संस्था है, इसलिए इसमें जोखिम शून्य है और आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। पॉलिसी पर ऋण लेने की सुविधा उपलब्ध है। एंडोमेंट पॉलिसी को तीन साल बाद सरेंडर किया जा सकता है या सरेंडर वैल्यू के 90 फीसदी तक ऋण लिया जा सकता है। ऑनलाइन प्रीमियम जमा करने, पासबुक मिलने और ऑनलाइन सरेंडर करने की सुविधा है। इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश रावत, अधिवक्ता महेंद्र पाल, हर्ष शर्मा,गजेंद्र सिंह पटवाल, शपंकज पांडे , नीतीश त्यागी , दर्शन केड़ा, मोहित कुमार , शगोपाल मेहरा , प्रमोद ध्यानी आदि मौजूद रहे l