रीप परियोजना के अंतर्गत विकास खण्ड भीमताल के ज्योलीकोट में उड़ान सी एल एफ  द्वारा संचालित फ्रूड वैन का शुभारम्भ, जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु जिले में लगातार नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं

 नैनीताल ।  जनपद नैनीताल के विकास खण्ड भीमताल के ज्योलीकोट में फ्रूड वैन का शुभारम्भ, ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देना है।
      इन फूड वैन के संचालन से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं स्थानीय उत्पादों को भी एक बड़ा मंच मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा मिलेगा।
      यह पहल स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसरों को बढ़ाने, उद्यमिता को सशक्त करने तथा समुदाय को सतत आय के स्रोतों से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
       फूड वैन का संचालन महिला समूह के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से किया जाएगा, जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, इस पहल से अप्रत्यक्ष रूप जैसे ग्रामीण के स्थानीय उत्पाद जैसे ताज़ी सब्जियां ,दाले ,मसाले इत्यादी से ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा। जनपद में अन्य स्थानों पर भविष्य में 9 फू्ड वैनों का शुभारम्भ शीघ्र ही किया जायेगा। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी के साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक , रीप एवं ब्लॉक कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।