मानसून को देखते हुए बलिया नाले के ट्रीटमेंट का काम किया बन्द

नैनीताल। बलिया नाला क्षेत्र में दशकों से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिये बड़े पैमाने पर उपचार का कार्य किया जा रहा है।जो 24 जनवरी से काम शुरू कर दिया गया था। अभी स्लोप जेंटल, माईक्रो पाइल्स,शॉट रिटिंग और आवश्यक दीवारों का लगभग 15 फ़ीसदी काम पूरा कर दिया गया है।प्रोजेक्ट के अनुसार काम तीन वर्षों तक पूरा किया जाना है।
वहीं मानसून को देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से काम को लगभग तीन माह बाद शुरू किया जाएगा।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का लगभग 15 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है।अन्य कार्यों को बरसात के बाद किया जाएगा।अभी पानी की निकासी का ध्यान रखा जाएगा।
Advertisement
Advertisement