रेंज एसओटीएफ टीम व थाना वनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में महिला अभियुक्ता से 39.58 ग्राम स्मैक बरामद, ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को मिली एक और सफलता

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने हेतु कुमाऊँ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आईजी कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी है।

इसी क्रम में आज दिनांक 14. 05 2026 को रेंज एसओटीएफ टीम एवं थाना वनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक महिला अभियुक्ता को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त टीम की कार्यवाही
दिनांक 14.05.2026 को संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान राबिया पत्नी फहीम उर्फ बबलू निवासी अली मस्जिद के पास, नाले के पास बंद गली, थाना कोतवाली वनभूलपुरा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से कुल 39.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना वनभूलपुरा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

संयुक्त टीम का विवरण

रेंज एसओटीएफ टीम

थाना वनभूलपुरा पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक मनोज यादव
  2. कानि0 दिलशाद अहमद
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या एवं यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में राजकीय बी. डी. पांडे जिला अस्पताल में क़ो फल,जूस आदि का वितरण किया गया

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में नशा तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र का सख्त संदेश
“नशा मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को पूरा करने हेतु पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।”

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad