आनंदशाला शिविर में बच्चों को पेड़ -पौधों के रख-रखाव के बारे में बताया गया।
देहरादून I आज दिनांक 10 जून 2026 को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1988) के तत्वावधान में आयोजित -आनंदशाला शिविर (समर कैम्प) में बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल करवाए गए, बच्चों की गति तथा आयु के अनुसार बुद्धि युक्त अभिनय ग्रुप में करवाए, बच्चों अभी तक जो कुछ सिखाया गया उनके बारे में जानकारी ली गई,
डॉ स्वामी एस चंद्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं को विभिन्न विषय की जानकारी के साथ ही हिंदी वर्णमाला का ज्ञान करवाया गया। स्वामी के निर्देशन में बच्चों ने पेड़ पौधों के रख रखाव के साथ साथ पानी देना बताया गया। बच्चों ने सभी पौधों को पानी दिया।
डॉ स्वामी ने बताया कि दिनांक 11 से 13 जून तक 3 दिन कला विभाग से जुड़ी श्रीमती ज्योति जौहर के सानिध्य में बच्चों एवं यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं को वेस्ट मैटिरियल से विभिन्न प्रकार की कला कृतियाँ सिखाई जाएगी, इस कला को सीख कर बच्चे अपने आने वाले त्योहारों में घर की सजावटी सामान, उपहार देने के लिए उपयोगी वस्तुए बना सकते हैं। महिलाएं एवं बच्चें अपनी आय को बढ़ाने के लिए भी विभिन्न प्रकार की सजावटी सामान बना कर बिक्री कर सकते हैं। इसमें केवल उन वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है जो घर में प्रयोग नहीं होता तथा स्थान भी घिरा रहता है। प्रशिक्षु सूरज क्षेत्री, नीरज क्षेत्री तथा त्रियेश पुनः को वेब डिजाइन, बच्चों को ज्ञान वर्धक फिल्में दिखाने के लिए कहा गया।












