नैनीताल के डीएसए मैदान में हॉकी का रोमांच, चांदपुर, ग्वालियर और पूरनपुर जीते
नैनीताल संवाददाता l डीएसए मैदान नैनीताल में आयोजित ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबलों में शुक्रवार को दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिन के तीनों मैचों में कांटे की टक्कर हुई, जिनमें से दो का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ।
पहला मैच चांदपुर ने पीलीभीत को 3-2 से हराया चांदपुर हॉकी क्लब और कोटिसूर हॉकी क्लब, पीलीभीत के बीच खेला गया पहला मैच बराबरी पर छूटा। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा। 42वें मिनट में चांदपुर के योगेश ने गोल कर बढ़त दिलाई, लेकिन 50वें मिनट में पीलीभीत के धरमजीत ने गोल कर बराबरी कर ली। पेनाल्टी शूटआउट में चांदपुर ने 3-2 से जीत दर्ज की। शूटआउट में चांदपुर के लिए दीपक और अमन ने गोल किए। पीलीभीत की ओर से सिर्फ मुकेश ही गोल कर सके।दूसरा मैच ग्वालियर का काशीपुर पर 3-1 से दबदबा
सी.बी. क्लब, ग्वालियर ने काशीपुर को 3-1 से हराकर आसान जीत दर्ज की। मध्यांतर तक ग्वालियर 2-0 से आगे था। ग्वालियर के लिए 21वें मिनट में चिराग, 28वें मिनट में अजय और 55वें मिनट में विकास ने गोल किए। काशीपुर की तरफ से एकमात्र गोल बाबी ने किया। तीसरा मैच शूटआउट में पूरनपुर ने इंदौर को 4-3 से मात दी डायमंड हॉकी क्लब, पूरनपुर और प्रकाश हॉकी क्लब, इंदौर के बीच मैच भी 1-1 की बराबरी पर रहा। 12वें मिनट में पूरनपुर के राहुल ने गोल किया, जबकि इंदौर के लिए तनिश अब्बासी ने बराबरी का गोल दागा। पेनाल्टी शूटआउट में पूरनपुर 4-3 से विजयी रहा। पूरनपुर के लिए राहुल, प्रिंस, सोलंकी और मोहित ने गोल किए। इंदौर की ओर से साजन ने एक गोल किया।










