आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का भव्य समापन,संस्कारित युवा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे- डॉ.अशोककुमार चौहान (संस्थापक अध्यक्ष एमिटी एजुकेशन ग्रुप), शिविरों से राष्ट्रभक्त युवाओं का निर्माण होगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नोएडा,शनिवार,6 , केंद्रीय आर्य युवक परिषद के त़त्वावधान में गत 31 मई से एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-44, नोएडा में चल रहे विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का भव्य समापन हो गया।शिविर में 225 बच्चों ने वैदिक संस्कृति की जानकारी,लाठी,डंबल, लेजियम दंड बैठक,योगासन, आत्मरक्षा आदि प्रशिक्षण प्राप्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य महेंद्र भाई ने यज्ञ करवा कर बच्चों को यज्ञोपवीत धारण कराया और माता-पिता की सेवा का संकल्प करवाया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार चौहान संस्थापक अध्यक्ष एमिटी एजुकेशन ग्रुप ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का आरम्भ किया ओर कहा कि यह प्रशिक्षित आर्य युवक राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे और विश्वपटल पर भारत का नाम रोशन करेंगे।उन्होंने कहा कि अनिल आर्य के नेतृत्व में आर्य युवक परिषद निरंतर युवाओं का चरित्र निर्माण कार्य करने में संलग्न है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि ऐसे सुसंस्कारित युवकों के कारण भारत विश्व में महाशक्ति बनेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष एमिटी केंपस के अंदर जिसके वायु मंडल में ही संस्कार हैं,शिविर आयोजित करके यह संस्थान वैदिक ऋचाओं से और सुशोभित हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  परमात्मा की प्रकृति का संरक्षण - सबका कर्तव्यप्रदूषण अंदर हो चाहे बाहर दोनों हानिकारक है

शिविर अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि परिषद राष्ट्रभक्त युवाओं के निर्माण का कार्य और तीव्र गति से चलाएगी।हमारी शिक्षा पद्धति में संस्कारों एवं नैतिक शिक्षा का अभाव दिखता है।जिसे आर्य समाज पूरा करेगा।उन्होंने कहा कि युवकों के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती एक आदर्श व्यक्तित्व है जिनका पूरा जीवन प्रेरणा और प्रकाश स्तंभ के समान है।उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।

शिक्षाविद्आनन्द चौहान ने कहा कि केंद्रीय आर्य युवक परिषद के अच्छे कार्य को देखकर ही एमिटी इन्टरनेशनल स्कूल्स की चेयरपरसन डॉक्टर अमिता चौहान हर सम्भव सहयोग करती हैं ।उन्होंने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।उन्होंने आशा व्यक्त की यह कार्य देश भर में विस्तार करेगा और युवा पीढ़ी संस्कारवान बनेगी।

इस अवसर पर शिक्षक सौरभ गुप्ता के निर्देशन में आर्य युवकों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन के आकर्षक कार्यक्रम दिखाए गए जो कि समारोह में आकर्षण का केन्द्र रहे।

इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन डॉ.अमिता चौहान ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।प्राचार्या रेणु सिंह ने कहा कि भारत के युवाओं को देखकर पूरी दुनियां ने माना है कि भारत का भविष्य उज्जवल है।आर्य युवा ऋषि दयानंद के नियमों पर चलकर बहुत कार्य कर रहे हैं।मृदुला चौहान ने कहा जो कुछ सीखा है उसे जीवन में उतारना। गायत्री मीना ने कहा राष्ट्र का निर्माण चरित्रवान लोगों से होगा, राम भूल एवं ओम सपड़ा ने भी अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  मदद के लिए हर वक्त तैयार कांस्टेबल मनोज जोशी

प्रमुख रूप से प्रि.मनमोहन चौहान, सुधीर बंसल, सुरेश प्रसाद,राम कुमार आर्य, यशोवीर आर्य,वेद प्रकाश आर्य,अरुण आर्य,यज्ञवीर चौहान,मंगल सिंह,सुभाष शर्मा,आस्था आर्या विद्यमान थे।आचार्य महेन्द्र भाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

सुप्रसिद्ध गायिका पिंकी आर्या, प्रतिभा सपड़ा,धर्म पाल आर्य, कमल आर्य ने मधुर भजन प्रस्तुत किये।

सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता परिणाम बाल वर्ग-प्रथम पुरस्कार करमजीत (राणा प्रताप बाग), द्वितीय पुरस्कार कपिल (पलवल, हरियाणा),तृतीय पुरस्कार वैदिक प्रताप आर्य (टीला),किशोर वर्ग- प्रथम पुरस्कार सत्यम (गाज़ियाबाद), द्वितीय पुरस्कार हिमांशु (अलीगढ़)तृतीय पुरस्कार प्रेम (अरुण विहार)

योगी प्रवीण आर्य ने शन्तिपाठ कराया।ऋषि लंगर के साथ उत्साह पूर्ण वातावरण में शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न हो गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad