युवक की खाई में गिरने से मौत

नैनीताल: शहर के समीपवर्ती स्नोव्यू क्षेत्र में जंगल में दोस्तो के साथ पार्टी कर रहा युवक असंतुलित होकर खाई में गिर गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल कर्मियों ने एक घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला। जिसे बीडी पांडे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ब्रेसाइड सात नंबर निवासी भुवन राम आर्या अपने छह दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए हिमालय दर्शन क्षेत्र गया था। इस दौरान भुवन पहाड़ी से नीचे को लघुशंका करने के दौरान खाई में गिर गया। दोस्तों ने टार्च लगाकर भुवन को काफी आवाज लगाई, लेकिन खाई से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली एसआई प्रवीण तेवतिया पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंचे व युवक की तलाश में खाई में उतरे। सूचना पर एसडीआरएफ व दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाशने के बाद युवक सड़क से करीब 80 मीटर नीचे घायल व बेसुध अवस्था में खाई में पड़ा हुआ मिला। जिसे करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सड़क तक लाकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारीसचल वाहन एवं स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 127 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 38 ब्लड सैंपल लिए गए

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad