17 सितम्बर से 25 सितंबर तक 88725 लोगो को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है

नैनीताल l राष्ट्रीय ग्रमीण स्वास्थ मिशन एव अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष उत्तराखंड द्वारा ग्राम चोसला , हल्द्वानी पर पहुचे जहां पर उनके द्वारा स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वाथ्य सुविधाये उपलब्ध कराई जा रही है उससे क्षेत्रवासियो को अवगत कराया उनके द्वारा बताया गया कि स्वास्थ विभाग द्वारा शिवरो के माध्य्म से सभी सुविधाये दी जा रही है आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं, दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये जा रहे है , दवाये बाटी जा रही है अल्ट्रासाउंड किये जा रहे है, एक्स रे किये जा रहे है ,हीमोग्लोबिन की जांच की जा रही है, टीकाकरण किया जा रहा है, ब्लेड प्रेशर की जांच की जा रही है शुगर की जांच की जा रही है, गर्भवती महिलाओं की जांच की जा रही है, बच्चो का स्वस्थ परीक्षण किया जा रहा है, सभी सुविधाये निःशुल्क उपलब्ध हैं।
माननीयसुरेन्द्र भट्ट जी द्वारा बताया गया कि आयुष्मान योजना जो सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा जिस पर 5 लाख तक का ईलाज निजी अस्पतालों पर निःशुल्क है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है ।
डॉ एच0सी0 पंत मुख़्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा माननीय मंत्री जी का स्वागत किया गया व स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जनपद की जनता को मिल रहा है उनके द्वारा जानकारी दी गई कि 17 सितम्बर से 25 सितंबर तक 88725 लोगो को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा जिसमें अधिक से अधिक लोगो को योजना का लाभ प्रदान किये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम पर पूजा देवी ग्राम प्रधान , कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर नेहा पांगती, मोनिका पडियार , देवेंद्र बिष्ट सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे कार्यकम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा किया गया ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad