होटल मनु महारानी के पूर्व मैनेजर पवन का निधन

नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित होटल मनु महारानी के पूर्व मैनेजर पवन उपाध्याय (66) का निधन हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चियों को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह जब उनके परिजनों ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो वह अचेत अवस्था में मिले। जिसके बाद परिजन उन्हें आनन फानन में बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर उनके निधन पर अधिवक्ता राजेंद्र परगाई, अवतार सिंह, पंकज बरगली, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद साह, सभासद मुकेश जोशी मंटू आदि ने दुख व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  हार्दिक आभार एवं अभिनंदन संदेश, हल्द्वानी के समस्त व्यापारी भाइयों की ओर से महापौर आदरणीय गजराज सिंह बिष्ट एवं नगर निगम बोर्ड के पार्षद एवं नगर निगम प्रशासन का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन ।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad