वन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

नैनीताल मनोरा वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत के दिशा निर्देशन में मानव वन्य जीव संघर्ष तथा फायर सीजन के दौरान वनों में लग रही आग की दोहरी चुनौतियों से सामना कर रहे मनोरा रेंज के समस्त स्टाफ को दिन-रात मानव वन्य जीव संघर्ष कम करने हेतु प्रचार प्रसार तथा वनों में आग न लगने हेतु समस्त वन दरोगाओं, वन आरक्षियों, बीट वाचरो, उपनल श्रमिकों, फायर वाचरो को दिशा निर्देश दिए हैं कि दिन-रात एक करके अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहे। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत द्वारा रेंज अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में टीम लीडर भेजे जा रहे हैं जिसमें वन दरोगा राजेंद्र करायत, सुरेश जोशी, दया किशन तिवारी, तिरेंद्र कुमार, दुर्गा दत्त मेलकानी, रणजीत सिंह थापा, राजेंद्र जोशी, तथा वन आरक्षी शिव सिंह, नवल किशोर, उमेश भट्ट, मनप्रीत सिंह, ज्योति मेलकानी, राधा जोशी, पूनम सिजवाली, हीरा गिरी गोस्वामी समस्त बीट वाचर, उपनल श्रमिक तथा दर्जनों फायर वाचर शामिल है। टीम द्वारा ग्राम ज्योली, रानी बाग, सूर्या जाला, डोलमार, दो गांव, आम पड़ाव, जोलीकोट, चोपड़ा, भलयूटी, देवीधुरा, चरता, गेठिया आदि गांवों में गस्त तथा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।